कौन थे अब्दुल कलाम जिनका आज जन्मदिन है। आइये जानते है। मिसाइल मैन के बारे में


भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक "मिसाइल मैन" के नाम से विख्यात एवं "भारतरत्न" डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें शत्
शत् नमन्:नमन ए. पी.जे.अब्दुल कलाम साहब का पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम अथवा ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम, भारत के 11वे राष्ट्पति थे कलाम, कलाम साहब का जन्म15 अक्टूबर 1931 तमिलनाडु राज्य के ब्रिटिश राज जिले रामेश्वरम रमानाथपुरम में हुआ।कलाम साहब इस्लाम धर्म से थे । भारत के महान वैज्ञानिक और मिसाइल मैन से प्रसिद्ध है। कलाम साहब की आखरी साँस 27जुलाई 2015 को शिलांग मेघालय में हुई। इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है। इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई। कलाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों के समर्थन के साथ 2002 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए। पांच वर्ष की अवधि की सेवा के बाद, वह शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा के अपने नागरिक जीवन में लौट आए। इन्होंने भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त

Popular posts from this blog

जोधपुर के मेहरानगढ़ किला में जीवित बलि राजाराम जी मेघवंशी (कड़ेला) ने दी।

धिन पंचो री न्यात, लेखक रामसा कड़ेला

सीआरपीएफ कमांडो नरपत जयपाल(मेगवाल)